शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र की विजयपुरम कॉलोनी में विगत दिवस आरोपी ने शराब के नशे में धुत्त होकर अपने माता पिता और बहिनों के साथ मिलकर पत्नि को निर्ममता पूर्वक पीटा और उससे दो लाख रूपए दहेज की मांग की। जिसकी शिकायत पीडि़त महिला ने कोतवाली में दर्ज करा दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राधिका ओझा निवासी विजयपुरम कॉलोनी की 3 अप्रैल की रात उसके पति सोनू ओझा ने शराब के नशे में जमकर मारपीट कर दी। उसके इस कृत्य में आरोपी के पिता रमेशचन्द्र, माँ जमुना बाई व उसकी बहिनें पूजा और चांदनी ने साथ दिया।
आरोपीगण पिछले काफी समय से पीडि़ता से अपने मायके से दहेज के दो लाख रूपए लाने के लिए दवाब बना रहे थे। लेकिन पीडि़ता आरोपियों की मांग को पूरी नहीं कर सकी तो उसके साथ आरोपीगण बुरा व्यवहार करते और इसी क्रम में आरोपीगणों ने विगत दिवस यह घटना घटित कर दी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ 498 ए, 3/4 दहेज प्रतिषेध अनियिम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।