13 वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार का प्रयास

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव में कल शाम सिंहनिवास के रहने वाले एक आरोपी ने 13 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सका। 

पीडि़त बालिका ने उक्त घटना की शिकायत थाने में दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 354 ख, 7/8 पीसीएसओ एक्ट की धारा 2012 सहित 3(1)11 एससीएसटी एक्ट  के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 वर्षीय बालिका कल शाम 4 बजे खेत पर बंधे जानवरों को पानी पिला रही थी और उसकी माँ पास में स्थित एक खेत पर पड़ौसी से बात कर रही थी। 

तभी सिंहनिवास का रहने वाला आरोपी बृजमोहन पुत्र कमल किशोर रावत वहां पहुंचा । आरोपी ने बालिका का मुंह दबाया और उसे पास में स्थित झांडिय़ों में ले गया। 

जहां आरोपी ने बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। लेकिन बालिका ने आरोपी के हाथ को काट लिया जिस कारण आरोपी ने उसके मुंह से हाथ हटा लिया तभी बालिका चीखी जिसकी आवाज सुनकर उसकी माँ वहां पहुंची तो आरोपी उसे देखकर भाग खड़ा हुआ। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!