शिवपुरी। अभी-अभी खवर आ रही है कि जिले के बदरवास थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम सुमेला पर एक ट्रक और अल्टो मे आमने सामने से भिंडत हो गई। जिसमे अल्टो मे सवार चार लोग घायल हो गये। जिसमे से एक की हालात गंभीर है।
जानकारी के अनुसार गुडसराय जिला जालौन निवासी रामजीलाल पुत्र हरदयाल चौहान उम्र 40 वर्ष किसी काम से अपने साथी पन्नालाल दयाराम और कैलाश के साथ अपनी अल्टो से घुसवाल जा रहे थे। तभी बदरवास के सुमेला पर ट्रक क्रमंाक एम एच 04 एफटी 2361 के चालक ने तेजी व लापरवाही से सामने से आ रही अल्टो मे ट्रक्कर मार दी। जिससे अल्टो मे सवार चारो लोग घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया।
जहॉ पर रामजीलाल पुत्र हरदयाल चौहान की हालात गं ाीर देखते हुये उसे जिला चिक्तिसालय रैफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक को कब्जे मे ले लिया है। ट्रक चालक ट्रक को छोड कर फरार हो गया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।