कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के रन्नौद थाना क्षेत्र मे बस स्टेण्ड के पास एक किराने की दुकान मे आग लग जाने से दुकान मे रखा ढाई लाख का सामान जलकर स्वाहा हो गया।
जानकारी के अनुसार रन्नोद थाना अंतर्गत बस स्टैंड पर पवन कुमार पुत्र प्रकाश चन्द्र जैन के किराना दुकान मैं बीती रात अज्ञात कारणों से आग लग गयी। जिससे दुकान मैं रखे किराना सामान जिसकी कीमत करीब ढाई लाख अनुमानित बताई गयी है। चूँकि व्यवसाई का पूरा परिवार दुकान के ऊपर निवास करता था। इसलिए आग लगने का जल्द पता चल सका । हालाकि आग बुझाते समय दुकान मालिक के हाथ भी झुलस गए मगर समय पर पता लगने के कारन आग पर जल्दी काबू पाया। जा सका तथा कोई भी बडी घटना बच गई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।