शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम चौसीजा में एक युवक ने दलित महिला के साथ अश्लील गालियां देते हुए मारपीट कर दी। घटना आरोपी द्वारा बिना किसी कारण के कारित की गई।
पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 294, 323, 506 सहित 3(1)11 एससीसएसटी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडि़त महिला कलावती पत्नि चतुर सिंह परिहार उम्र 34 वर्ष निवासी चौसीजा कल अपने घर पर थी। तभी आरोपी कल्ला लोधी वहां आ गया।
और उसने बिना किसी कारण के उसने पीडि़ता को अश्लील गालियां देना शुरू कर दी जब उसने मना किया तो आरोपी ने उसको मारपीट करना शुरू कर दिया। बाद में ग्रामीणों के एकत्रित होने पर आरोपी मौके से भाग गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।