शिवपुरी। जिले के कोलारस थाने की लुकवासा चौकी के अतंर्गत आने वाली एबी रोड देहरदा सड़क के पुल के नीचे एक वृद्व की लाश सदिंग्ध अवस्था में मिली है।
मृतक की पहचान प्राण सिंह रघुवशीं उम्र 70 वर्ष निवासी रजौदा चौकी लुकवासा थाना कोलारस के रूप में हुई है। बताया गया है कि मृतक की मौत पत्थर पर सर लगने के कारण हुई है।
मृतक के परिजनो ने बताया कि मृतक प्राण सिंह रघुवंशी रात को घर से पास के ही मंदिर पर किर्र्तन के लिए गया था। संभत: रात में सड़क पार करते समय ट्रको की रोशनी में न दि ाने से पुल से नीचे गिर गया होगा।
पुलिस अभी इस मामले की सभी पहलुओ से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।