नबालिग से छेड़छाड,विरोध किया तो मारपीट

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत इमाम बड़ा पर कल शाम एक युवक राहुल शर्मा निवासी राजपुरा ने नाबालिग बालिक के साथ छेड़छाड़ की जब बालिका ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी।  

पुलिस ने इस मामले में पीडि़त बालिका की रिपोर्ट पर से आरोपी के खिलाफ धारा 323, 354 डी भादवि सहित 7/8 पीसीएसओ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलिया बाड़ा छोटा लुहारपुरा में रहने वाली 17 वर्षीय बालिका कल शाम 4 बजे इमाम बाड़े से होते हुए घर के लिए जा रही थी। तभी आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें की और पिटाई लगाई। यह देख वहां आसपास के लोग एकत्रित हो गए जिन्हें देखकर आरोपी भाग खड़ा हुआ।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!