शिवपुरी। कल रात थानाक्षेत्र तैुदुआ के ग्राम मकरारा निवासी घनश्याम जाटव की मौत के कुएं में गिरने से हो गई थी। इस मौत का ठीकरा परिजनो ने तैदुंआ पुलिस के ऊपर फोड़ते हुए पुलिस पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है।
परिजनो ने आरोप लगाए है कि पुलिस की वसूली के डर से घनश्याम भागा और रात के अंधेरे में कुए में गिर गया इससे उसकी मौत हो गई। इस कारण पूरा दोष तैदुंआ थाना पुलिस पर मडते हुए पुलिस पर मामला दर्ज कराने की मांग की।
तैदुंआ थाना प्रभारी विजय पाल सिंह जाट का कहना है कि तैदुंआ थाने की पुलिस के डर से नही बल्कि आरटीओ पुलिस चैंकिगं के डर से मृतक भागा था। इस मामले का तैदुंआ थाने की पुलिस का कोई लेना देना नही है। तैदुंआ थाना में मर्ग कायम कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।