शिवपुरी। जिले में चल रही हायरसैकेडऱी स्कूल की परीक्षा के दौर में आज विजयानंद स्कूल बैराड के छात्र गोवर्धन परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा दे रहे थे
इस दौरान वहां अचानक डीपीसी शिरोमणि दुबे की टीम ने निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में छात्रो की चैकिंग की गई इस चैंकिग के दौरान केन्द्र पर परीक्षा दे रहे 6 छात्रो को नकल करते पकडा। बताया गया है इन छात्रो पर से नकल करने की सामग्री भी जब्त की है। इन सभी छात्रो पर नकल करने का प्रकरण बनाया गया है।
जानकारी मिल रही है कि रोल नंबर क्रमांक 261629242, 261629061, 261629257, 261629319, 261629047 और 261628964 के विरूद्व नकल के प्रकरण बनाए गए है। बताया गया है कि इस टीम में डीपीसी शिरोमणि दुबे के साथ श्वेता गुप्ता, मीना गोलिया, संतोष गर्ग, राकेश श्रीवास्तव,शिवनाथ सिंह चौहान और शिक्षक त्यागी थे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।