पोहरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि पोहरी थाना क्षेत्र के अतंर्गत आने वाले ग्राम परिच्छा में सडक किनारे बने तालाब नुमा गड्डो में नहाने गई बालिका की डुबने से मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार ग्राम परीक्षा निवासी पिंकी यादव पुत्री वलराम यादव उम्र 11 वर्ष अपने परिजनों के साथ ग्राम पर परिच्छा में सडक किनारे बने गड्डो में नहाने गई थी। बताया गया है कि नहाते-नहाते पिकीं पानी की गहरे पानी में चली गई और वह डुबने लगी। पिंकी को बचाने के परिजन भी पानी में कुंदे लेकिन जब तक पिंकी पानी में डुब गई और उसकी मौत हो गई।
पोहरी पुलिस ने मर्ग कायम कर म्रतक बालिका का पी एम करा लाश को परिजनो को सौप दिया है। पाठको को हम अवगत करा दे कि सडक किनारे बने यह गड्डे शिवपुरी-श्योपुर रोड के निर्माण के लिए अवैध तरिके ाोदे गए थे। और आज यह अवैध काम एक बालिका की मौत का कारण बन गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।