शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवपुरी झाँसी हाइवे पर श्योपुरा चिन्नौद के पार झाँसी की ओर से आ रही फीगो के चालक ने तेजी व लापरवाही के चलते व्रद्व को टक्कर मार दी। जिससे वृद्व की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छाछ पुनावली निवासी रामप्रताप विश्वकर्मा उम्र 58 वर्ष पुनावली से करैरा की और जा रहा था। तभी झाँसी की ओर से आ रही फीगो क्रंमाक जीजे 17 एन 9672 के चालक चाँद खाँ निवासी अहमदावाद ने तेजी व लापरवाही से गाडी चलाते हुए व्रद्व रामप्रताप विश्वकर्मा को उडा दिया। जिससे वृद्वकी मौत हो गई।
ड्रायवर चाँद खाँ निवासी अहमदावाद गाडी को छोडकर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच प्रारंभ कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।