उघोग मंत्री राजे आज शिवपुरी में लेगीं कई कार्यक्रमो में भाग

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। वाणिज्य मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया 20 मार्च 2016 को एक दिवसीय प्रवास के दौरान अनेक कार्यक्रमों में भाग लेंगी। 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उद्योग मंत्री श्रीमती सिंधिया 20 मार्च को झांसी से कार द्वारा प्रात: 10.40 बजे झांसी से खोड़ के लिए प्रस्थान करेंगी। प्रात: 11.30 बजे करैरा रेस्ट हाउस पर पहुंचेगी, दोपहर 12.15 बजे खोड़ सिरसौद सड़क से पुनावली सड़क का एवं दोपहर 12.30 बजे ग्राम बरैला तिराहा पर बरैला सड़क का भूमिपूजन करेंगी।

 इसके बाद दोपहर 12.45 बजे खोड़ में आई कैंप कार्यक्रम में स िमलित होंगी और दोपहर 02.15 बजे शिवपुरी सर्किट हाउस पहुंचेगी। इसके उपरांत दोपहर 2.45 बजे ई एण्ड वाय भोपाल का प्रस्तुतिकरण करेंगी। 

अपराह्न 03.40 बजे विधायक निधि द्वारा नगर पालिका शिवपुरी को प्रदाय टैंकरों का गांधी पार्क मैदान शिवपुरी लोकापर्ण करेंगी। अपराह्न 4.15 बजे एबी रोड़ से ठकुरपुरा सड़क का एवं शाम 05 बजे आईटीआई से कल्लन शॉप वाली सड़क का लोकार्पण करेंगी। 

शाम 5.30 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में शिवपुरी नगर मे जल वितरण व्यवस्था, ग्रामीण पेयजल व्यवस्था एवं शिवपुरी नगर की पीडब्ल्यूडी की सड़कों पर चर्चा करेंगी और अंत में 6.30 बजे झांसी के लिए प्रस्थान करेंगी।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!