शिवपुरी- थाना भौंती क्षेत्र में एक महिला के साथ आरोपी युवक ने छेड़छाड़ कर बुरी नीयत से हाथ पकड़ लिया और उसके साथ बुरा काम करने का प्रयास किया लेकिन महिला के शोर-शराबे से आरोपी घटनास्थल से भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
थाना भौंती में पीडि़त महिला रामकुंवर (परिवर्तित नाम)ने शिकायत दर्ज कराई कि बीते रोज वह घर में रात 11:50 बजे अपने काम ात्म कर कमरे में चली गई थी। इसी बीच आरोपी वीरेन्द्र पाल निवासी तिंधारी आया और महिला के साथ बुरी नीयत से हाथ पकड़कर अनैतिक कार्य करने का प्रयास करने लगा। इस पर महिला ने विरोध जताया और शोर-मचाया तो आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी वीरेन्द्र पाल के विरूद्ध अप.क्रं.354,456 ताहि 7/8 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।