शिवपुरी- शहर में दिन प्रतिदिन बाईक चोरी की घटनाओं मे बढ़ोत्तरी हो रही है। अ ाी विजयपुरम, अस्पताल व अन्य जगहों से चोरी गई बाईकें पुलिस ने बरामद नहीं की कि अब मानस भवन से बाईक चोरी हो गई। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।
थाना कोतवाली क्षेत्र में फरियादी चन्द्रकुमार पुत्र सीताराम गुप्ता उम्र 38 वर्ष निवासी सदर बाजार शिवपुरी ने बताया कि वह बीते रोज मानस भवन में शादी समारोह में गया हुआ था इसी बीच उसने अपनी बाईक क्रं.एम.पी.33 एम.के.3363 कीमत 15 हजार रूपये को रात्रि 8:30 बजे मानस भवन के समीप खड़ा कर अंदर चला गया। कुछ देर बाद जब चन्द्रकुमार बाहर आया तो देखा कि मौके से बाईक गायब थी काफी खोजबीन के बाद भी जब बाईक नहीं मिली तो चन्द्रकुमार ने पुलिस थाना कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात चोर के विरूद्ध अप.क्रं.186/16 पर धारा 279,337ताहि के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।