शिवपुरी-थाना करैरा में एक आदिवासी महिला के साथ आरोपी ने छेड़छाड़ की घटना घटित कर दी। इस मामले में आदिवासी महिला ने शिवपुरी के एक युवक पर मामला पंजीबद्ध कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना करैरा में पीडि़त आदिवासी महिला ने बताया कि बीते रोज दोपहर 2 बजे करैरा क्षेत्र में महिला सुनसान इलाके से होकर अपने ग्राम की ओर जा रही थी। तभी उसे शिवपुरी निवासी आरोपी युवक भूरा जाटव ने बीच रास्ते में रोका और अश£ील छेड़छाड़ कर दी। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी युवक मौका पाकर वहां से भाग गया। महिला ने अपने साथ हुई घटना को लेकर थाना करैरा में मामला पंजीबद्ध करा दिया है। पुलिस ने अप.क्रं.129/16 पर धारा 354 ताहि के तहत मामला विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।