शिवपुरी। फिजीकल चौकी क्षेत्र के अंतर्गत संजय कॉलोनी से गायब हुई 17 वर्षीय बालिका के मामले में परिजनों ने पड़ौस में रहने वाले एक युवक सतीश पुत्र कुलदीप खटीक पर संदेह जताते हुए मामला दर्ज करा दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय नबालिग बालिका विगत 14 मार्च को शाम 5 बजे अचानक घर से गायब हो गई। जिसकी परिजनों काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसी बीच परिजनों को ज्ञात हुआ कि पड़ौस में रहने वाला युवक सतीश खटीक घटना के समय से ही गायब है। जिस पर परिजनों ने आरोपी पर संदेह जताते हुए चौकी में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 363, 3/4 पीसीएसओ एक्ट का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।