सचिव पर बैंक से फर्जी तरीके से पैसे निकालने का मामला दर्ज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। विगत दो वर्ष पूर्व नरवर के जय दुर्गे स्वसहायता समूह के खाते से 69 हजार रूपए फर्जी तरीके से निकालने के मामले में पुलिस ने जांच के बाद स्वसहायता समूह की अध्यक्ष बैजंती केवट की रिपोर्ट पर से समूह के तत्कालीन सचिव कुसरानी रजक और उसके सहयोगी लोटन सिंह गुर्जर पर धारा 420, 467, और 468 का प्रकरण पंजीबद्ध किया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नरवर में जय दुर्गे स्वसहायता समूह के नाम से एक समूह बैजंती केवट पत्नि सुरेश केवट निवासी सीहोर ने बनाया था। जिसमें सचिव के पद पर कुसरानी रजक को पदस्थ किया। वर्ष 2014 में सचिव कुसरानी रजक और उसके सहयोगी लोटन सिंह गुर्जर ने भारतीय स्टेट बैंक के समूह के खाते से कूट रचित दस्तावेज तैयार कर 69 हजार रूपए की राशि आहरित कर ली। राशि अहारित होने की जानकारी जब समूह की अध्यक्ष बैजंती जाटव को लगी तो उन्होंने अपने एक शिकायती आवेदन पत्र पुलिस को सौंपा जिसकी जांच पूर्ण होने पर दोनों आरोपी लोटन सिंह गुर्जर और कुसरानी रजक के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!