झूमते नाचते गाते,सर्राफा व्यवासाईयो ने निकाली शव यात्रा

0
शिवपुरी। बीती 14 दिनों से चल रही सर्राफा व्यवसायियों की हड़ताल में आज ओशो का रंग भी देखने को मिला। सर्राफा व्यवसायियों ने आंदोलन को रोचक बनाने के लिए और नीरसता से उभारने के लिए आज केन्द्र सरकार की शव यात्रा नाचते गाते और मस्ती भरे अंदाज में निकाली जो कि नगर में जन आकर्षण का केन्द्र बन गई।

 इस शव यात्रा में रामनाम की धुन बजाते बैण्ड की मधुर ध्वनि थी। वहीं हजार-पांच सौ और सौ-सौ रूपए के नकली नोट भी अर्थी के ऊपर उछाले जा रहे थे। 

सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष काका, पूर्व अध्यक्ष तेजमल सांखला, घनश्याम गर्ग, रमेश धाकड़, हर्ष कोचेटा, त्रिलोक काष्टया, सुनार एसोसियेशन के अध्यक्ष मनीष सोनी आदि ने 17 मार्च को सर्राफा व्यापारियों से दिल्ली चलने का आह्वान किया है और मांग जब तक पूरी नहीं होगी तब तक देश के सर्राफा बाजार बंद रहेंगे।  

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!