करैरा। जिले के करैरा किले पर हो रहे महायज्ञ में पूर्णाहुति के साथ उत्पन्न अग्निदेव की ज्वाला की आग से लकड़ी से निर्मित यज्ञशाला जलकर स्वाहा हो गई। हालांकि इस दौरान कोई बड़ी दुर्घटना या जनहानि तो नहीं हुई।
इस घटना को लेकर मौके पर पहुंचे लोगों ने आग पर काबू पाने पानी का छिड़काव किया और प्रज्जवलित अग्नि को रोका।
लोगों की आस्था थी कि वह हवन पुर्णाहुति में शामिल होकर इस पुण्य कार्य में धर्मलाभ प्राप्त करें, इससे पूर्व ही यज्ञशाला में हवन के दौरान अधिक घी व शक्कर की मात्रा हो जाने से अग्नि की लौ ऊपर उठती गई और धीरे-धीरे यह लौ लकड़ी की छप्परों से बनी यज्ञशाला तक पहुंच गई। जिससे धीरे-धीरे पूरी यज्ञशाला अग्निमय हो गई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।