आदिवासी वर्ग के कल्याण के लिए कोई कसर नही छोड़ेगी सरकार: शिवराज

0
भोपाल | प्रदेश के सहरिया आदिवासी समुदाय के उत्थान के लिए सरकार कई सकारात्मक कदम उठाने जा रही है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह व्यक्तिगत तौर पर इस वारे में संजीदा हैं। यह बात सहरिया क्रांति आंदोलन के संयोजक वरिष्ठ पत्रकार संजय बेचैन ने आज मंगलबार को मुख्यमंत्री निवास पर सीएम श्री शिवराज सिंह चौहान से हुई विशेष मुलाकात के बाद प्रेस से चर्चा करते हुए कही। 

संजय बेचैन ने आदिवासी वर्ग की समस्याओ को बिंदुवार मुख्यमंत्री के समक्ष रखा और उनसे निदानात्मक पक्ष के वारे में भी चर्चा की। मुख्य् मंत्री को अवगत कराया कि आदिवासी समुदाय को रसद माफिया,साहूकारी शोषण के साथ साथ दबंगो द्वारा कब्जाई जा रही उनके पट्टो की जमीनों जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 
इसके अलावा आदिवासी बस्तियों में अवैध शराब कलारियो का गोरखधंधा भी इनके उत्थान में रोड़ा बन रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि साहूकारी कुचक्र से आदिवासियों को निजात दिलाने उनके भूअधिकार वापस दिलाने के लिए सरकार शीघ्र प्रभावी अभियान प्रदेश में चलाएगी साथ ही नशा मुक्ति के लिए भी सामाजिक संस्थाओ की मदद से हर सम्भव प्रयास किये जायेंगे।

इतना ही नही मुख़्य मंत्री ने स्वास्थ्य ,शिक्षा के क्षेत्र में भी इस वर्ग के लिए कई अभिनव योजनाओ को शीघ्र अमल में उतारने की दृढ इच्छा भी जताई। सहरिया क्रांति द्वारा अब तक अंचल में आदिवासी समुदाय के कल्याणार्थ किये गए सुधार प्रयासों की जानकारी भी संजय बेचैंन ने सीएम को दी। 

मुख्य मंत्री ने दृढ़ता से कहा कि वे तब तक चैन से नही बैठेंगे जब तक कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओ का लाभ नहीँ पहुँच जाता फिर इसके लिए उन्हें जो भी करना पड़े करेंगे। इस चर्चा में सीएम श्री चौहान ने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में सहरिया आदिवासी वर्ग के हितार्थ उनकी सरकार कई प्रभावी उपाय अमल में लाने जा रही है जिसके जमीनी नतीजे शीघ्र देखने में आएंगे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!