शिवपुरी-उपभोक्ता संरक्षण के रूप में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी शिवपुरी के जिला संयोजक एड.पीयूष शर्मा द्वारा स्थानीय आदर्श नगर स्थित आप कार्यालय पर उपभोक्ता जन जागरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर हुआ।
अपने विचार रखते हुए पार्टी के जिला संयोजक एड.पीयूष शर्मा ने कहा कि आज उपभोक्ता जमाखोरी, कालाबाजारी, मिलावट, बिना मानक की वस्तुओं की बिक्री, अधिक दाम, गारंटी के बाद सर्विस नहीं देना, हर जगह ठगी, कम नाप-तौल इत्यादि का शिकार होकर घिरा हुआ है।
श्री शर्मा के अनुसार ग्राहक संरक्षण के लिए विभिन्न कानून बने है, इसके फलस्वरूप ग्राहक आज सरकार पर निर्भर हो गया है जो लोग गैर कानूनी काम करते है जैसे जमाखोरी, कालाबाजारी, मिलावटखोरी करने वाले इत्यादि को राजनैतिक संरक्षण प्राप्त होता है।
गोष्ठी में बात रखते हुए मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र विकल ने कहा कि ग्राहक चूॅकि संगठित नहीं है इसलिए शोषण का शिकार हो रहा है ग्राहक आन्दोलन की शुरूआत ाी यहीं से होती है। ग्राहक को जगाना होगा व स्वयं संरक्षण करने के लिए उसे प्रेरित करने की आवश्यकता है तभी राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का यह दिन सार्थक होगा।
गोष्ठी में सेक्टर प्रभारी शिवपुरी विपिन शिवहरे ने कहा कि दिखावे और कागजों की भेंट चढ़ जाता है राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस, उपभोक्ताओं हितों के संरक्षण के प्रति आम आदमी पार्टी आज जन-जागरण फैला रही है आने वाला कल इन्हीं उपभोक्ताओं का होगा जो स्वयं आत्मनिर्भर होकर अपने अधिकारों के प्रयोग से उपभोक्ता हितों की रक्षा करेंगें।
गोष्ठी में राजेश कुशवाह जिला सचिव ने उपभोक्ता अधिकारों पर प्रकाश डाला जबकि अब्दुल आरिफ सेक्टर प्रभारी बी ने जन-जागरण की अति आवश्यकता पर जोर दिया।
इस गोष्ठी में सतीश खटीक, जितेन्द्र ओझा, हिमांशु शर्मा, विनोद अग्रवाल, सोनू यादव, योगेश सगर, नवीन मिंज, सोनूपुरी गोस्वामी, अवधेशपुरी गोस्वामी, किशन अग्रवाल, जगदंबा सिंह यादव, पूरन सेन आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अलावा गोष्ठी में आप पार्टी कार्यकर्ता एवं अन्य एक सैकड़ा से अधिक उपभोक्ता मौजूद रहे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।