क्रिकेट खेल रहे युवक को हार्टअटैक, मौत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी- क्रिकेट खेल रहे एक युवक की खेल के दौरान हृदयगति रूक जाने से मौत हो गई। हार्टअटैक आने पर अन्य क्रिकेट साथियों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया लेकिन इससे पूर्व ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है। घटनाक्रम अनुसार लुकवासा निवासी मोनू पुत्र बाबू सिंह चौहान उम्र 30 वर्ष क्रिकेट के खेल का पसंदीदा खिलाड़ी है और प्रतिदिन वह क्षेत्र में ही खतौरा के निकट अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेलने जाता है। मंगलवार को भी मोनू अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेल रहा था कि तभी अचानक उसे हार्टअटैक(हृदयघात)हुआ और कुछ ही पल में उसकी मौत हो गई। यह सब नजारा देख अन्य खिलाड़ी मोनू को लेकर उपचार के लिए गए लेकिन अस्पताल पहुंचते वहां उसकी मौत हो गई। इस दु:खद निधन से क्रिकेट खिलाडिय़ों और लुकवासा क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!