शिवपुरी। कांग्रेस पार्टी के चीफव्हीप एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 5 मार्च से शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर पधार रहे हैं। इस दौरान कार्यक्रम में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी शहर व ग्रामीण के अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 5 मार्च को रात्रि 7:45 बजे ग्वालियर से प्रस्थान कर देर रात 10 बजे शिवपुरी पहुंचकर निजी कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे व रात्रि विश्राम शिवपुरी करेंगे। सांसद सिंधिया 6 मार्च को प्रात: 8:30 बजे से 10 बजे तक शिवपुरी शहर में गणमान्य नागरिकों के निज निवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से संवेदना भेंट करेंगे। 10 से 10:30 बजे तक श्री सिंधिया नगरपालिका द्वारा निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण करें। वह 10:30 से 11 बजे तक तीन सौ विस्तर अस्पताल भवन का निरीक्षण करेंगे। श्री सिंधिया 11 से 11:30 बजे तक राठौर समाज के जिलाध्यक्ष हरिओम राठौर द्वारा आयोजित वाटर टेंक के उदघाटन समारोह में शिरकत करेंगे। 11:30 बजे वह शिवपुरी से प्रस्तान करेंगे और 11:45 बजे छिरेंटा पहुंचकर संवेदना भेंट करेंगे। श्री सिंधिया 12 बजे छिरेंटा से रवाना होकर ग्राम मानपुर में सड़क मार्ग का भूमिपूजन करेंगे 1 बजे वह ग्राम मानपुर से रवाना होकर अशोकनगर पहुंचेंगे जहां अनेक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।