शिवपुरी- मप्र अग्रवाल महासभा शिवपुरी द्वारा गत दिवस विश्व महिला दिवस के अवसर अग्रवाल महासभा महिला विंग का गठन किया गया। यहां महिला महासभा की प्रांतीय अध्यक्षा श्रीमती मधुआभा गर्ग की अध्यक्षता में अग्रवाल महिला महासभा की प्रांतीय महामंत्री, श्रीमती प्रीति जैन को संभागीय अध्यक्ष एवं श्रीमती निशा गुप्ता को अग्रवाल महासभा महिला जिलाध्यक्ष व श्रीमती तनुजा गर्ग को जिला मंत्री के रूप में मनोनीत किया गया।
प्रांत से नियुक्ति उपरान्त साधना गुप्ता एवं निशा गुप्ता ने मिलकर जिला इकाई का पुर्नगठन भी कर लिया है जिसके अंतर्गत रमा जैन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कमलेश जैन, मधु गुप्ता, साधना गोयल एवं बेला मंगल को उपाध्यक्ष, निर्मल अग्रवाल को संगठन मंत्री, लक्ष्मी गर्ग को सहमंत्री एवं अंजू गोयल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिले में अग्रवाल महिला महासभा के गठन से समाज में महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा एवं उनके हितार्थ समाज में कार्यक्रम आयोजित किए जाऐंगें। इस नियुक्तियों से जिले के पदाधिकारियों एवं सदस्यों गिरनार जैन, पीडी सिंघल, रमेशचंद गुप्ता, महेश गोयल, केके जैन, राकेश गर्ग, सुदर्शन प्रधान, पीडी गर्ग, गोविन्द बंसल, मथुरा प्रसाद गुप्ता आदि ने हर्ष व्यक्त कर बधाईयां दी है। इसके अलावा अग्रवाल महासभा, महिला महासभा एवं युवा महासभा की नियमित मासिक बैठक माह के प्रति रविवार को सायं 5 बजे से अग्रवाल धर्मशाल पर आयोजित होगी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।