शिक्षक ने मोबाईल पर धमकी देने वाले युवक के खिलाफ दर्ज कराया मामला

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुर में रहने वाले एक शिक्षक नंद सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह धाकड़ ने एक युवक लाखन सिंह यादव निवासी झींगन के खिलाफ मोबाईल पर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत थाने में दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 507 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नंद सिंह धाकड़ ग्राम झींगन के शासकीय विद्यालय में पदस्थ हैं पूर्व में ग्राम भादरौन में किसी घटना को लेकर पंचायत आयोजित हुई थी। जिसमें आरोपी लाखन सिंह यादव के खिलाफ पंचायत ने कोई फैंसला सुनाया था। 

जिससे आरोपी की शंका थी कि शिक्षक नंद सिंह ने ही उक्त प्रकरण को पंचायत तक पहुंचाया था और उसी ने ही पंचायत आयोजित कराई थी। 

इस बात को लेकर आरोपी फरियादी से नाराज था और आरोपी ने 16 मार्च को अपने मोबाईल न बर 9111659697 से फरियादी के मोबाईल पर फोन लगाया और उसे जान से मारने की धमकी दी। इससे डर कर फरियादी ने पुलिस की शरण ली।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!