शिवपुरी। सर्राफा व्यवसायियों के समर्थन में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया सदर बाजार में आम सभा कर रहे थे। इसी सभा में भीड का फायादा उठाते हुए एक जेवकट ने एक युवक की जेब काट दी। लेकिन वह पकड़ा गया। पकडे गए जेबकट की भीड ने जमकर धुनाई दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया सर्राफा व्यवसायियों के समर्थन में सदर बजार पहुंचे। जहां उनका भाषण चल रहा था तभी भीड़ में खड़े एक युवक राकेश जाटव ने भाषण सुन रहे युवक जावेद खांन की जेब काट ली और उसके 2600 रूपए निकाल कर भागने लगा।
तभी जावेद को एहसास हुआ कि उसकी जेब से किसी ने कुछ निकाल लिया है, जब उसने उसकी जेब देखी तो उसमें रखे 2600 रूपए गायब थे। इसके बाद उसने वहां से जेबकट को भागते हुए देखा।
जिसे पकड़ लिया। यह देख वहां मौजूद लोग भी एकत्रित हो गए। कार्यक्रम में विघ्न्न पैदा न हो इस कारण भीड़ जेब कट को सुनारगली में अंदर ले गई। जहां उसकी जमकर धुनाई लगा दी। बाद में उसकी जेब से चोरी किये रूपए लेकर उसे पुलिस को सौंप दिये।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।