नेयुके को युवाओं की मार्गदर्शक संस्था बनाया जाएगा : विष्णुदत्त शर्मा

0
शिवपुरी। नेहरू युवा केन्द्र शिवपुरी द्वारा शासकीय महाविद्यालय शिवपुरी के विवेकानन्द सभागार में आयोजित जिला युवा स मेलन में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेहरू युवा केन्द्र संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र को युवाओं की मार्गदर्शक संस्था बनाया जाएगा। वर्तमान में नेहरू युवा केन्द्र के स्वरूप को बदलने व  देश के युवाओं के प्रति और अधिक जबाव देही बनाए जाने हेतु भारत सरकार द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं। 

श्री शर्मा ने कहा कि पूरे भारत में नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा बाबा साहब भीमराव अ बेडकर जी की 125 वी जन्म शताब्दी के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। श्री शर्मा ने कहा कि आगामी समय में नेहरू युवा केन्द्र अपने कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों अलावा शहरी क्षेत्रों के युवाओं के विकास के लिये भी कार्य करेगा। उन्होने कहा कि देश में समरस्ता का महौल बनाने के लिये  महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिये महिला उत्थान हेतु अनेक योजनाओं को प्रार भ कर रहे है। सरकार की सोच है कि आज हमारे देश की महिला सबल महिलायें है  व सरकार देश में जातिपांति का भेदभाव मिटाकर सबका साथ सबका विकास की ओर बढ़ रही है। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार अरूण अपेक्षित ने किया।कार्यक्रम में भाजपा नेता धैर्यवर्धन शर्मा, मुकेश चौहान,भरत अग्रवाल, विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता व एनवासी सदस्य सहित महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!