शिवपुरी। ग्राम खैरोना-सुजवाया में खदान से अवैध तरीके से ले जाई जा रही पत्थर, फर्शी को रोकने के लिए गई वन टीम पर खननकर्ताओं ने हमला कर दिया वन कर्मियों ने हवाई फ ायर कर अपनी जान बचाई हमले में डिप्टी रेंजर सहित चार वनकर्मी घायल हो गए।
घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है, लेकिन मामले में कायमी गुरुवार देर रात तक नहीं हो सकी। रेंजर संजय मालवीय ने बताया कि वन विभाग को बुधवार रात सूचना मिली कि सुजवाया इलाके में कुछ लोग अवैध तरीके से पत्थर-फ र्शी भरकर एक ट्रॉली में ले जा रहे हैं।
डिप्टी रेंजर महेश शर्मा के साथ टीम ने छापा मारा तो देखा कि एक ट्रैक्टर ट्रॉली फ र्शी, पत्थर से भरी हुई आ रही थी, जिसे रोकने का प्रयास किया तो चालक वाहन लेकर भागा और अन्य ग्रामीणों को सूचना दे दी, इस पर वे मौके पर आ पहुंचे।
और वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। इस हमले से बचने के लिए वन विभाग की टीम ने हवाई फ ायर किए, जिस पर मारपीट कर रहे लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गए।
रेंजर मालवीय के मुताबिक आधा सैकड़ा से अधिक ग्रामीण मौके पर आ पहुंचे थे, जिसके बाद वन अमले की अतिरिक्त टीम मौके पर भेजी गई खिरई नाका पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया दो वाई 5 के पत्थर-फर्शी के 90 टुकडे, और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं।
घायलों में डिप्टी रेंजर महेश शर्मा, वन रक्षक गिरीश नामदेव, विकास भार्गव तथा रजनीश शर्मा शामिल हैं देहात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने वन टीम के अधिकारी पहुंचे, लेकिन खबर लिखे जाने तक मामला कायम नहीं हुआ था।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।