शिवपुरी। 10 वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में आज गोवर्धन केन्द्र पर 11 नकलची पकड़े जाने पर केन्द्राध्यक्ष चन्द्रभूषण पाण्डेय को हटाकर उन्हें सतनवाड़ा के सेंवढ़ा केन्द्र पर पदस्थ किया गया है।
वहीं बामौर डामरौन में 3 नकल के प्रकरण बनाये गए हैं। आज की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में 24796 परीक्षार्थियों को उपस्थित होना था जिनमें से सिर्फ 23099 परीक्षार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। जबकि 1697 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
प्राप्त जानकारी के परीक्षा में नकल को लेकर शिक्षा विभाग के साथ-साथ जिला एवं पुलिस प्रशासन ने पूर्व सख्ती से नकल प्रकरणों को रोकने के आदेश केन्द्राध्यक्षों को दिये गए थे। इसके बाबजूद भी नकल प्रकरणों में कमी नहीं आ रही है। आज आयोजित परीक्षा में गोवर्धन केन्द्र से 11 नकल प्रकरण बनाये गए जिनकी गाज केन्द्राध्यक्ष चन्द्रभूषण पाण्डे पर गिरी है। उन्हें गोवर्धन केन्द्र से हटाकर सेंवढ़ा पदस्थ किया गया है। वहीं उनके स्थान पर मनोज निगम को नियुक्त किया गया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।