शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत 16 दिन बाद दर्ज की है। उक्त युवक की मोटरसाइकिल 1 मार्च को आर्य समाज मंदिर के पीछे स्थित उसके निवास स्थान से अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। पुलिस ने इस मामले में धारा 379 का प्रकरण पंजीबद्ध कर मोटरसाइकिल की खोजबीन शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 1 मार्च को अमित पुत्र गिर्राज कुमार बिंदल की मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 बीए 0552 घर के बाहर खड़ी थी। तभी कोर्ई अज्ञात चोर उसे चुरा कर ले गया। जिसकी फरियादी ने खोजबीन की लेकिन मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं लगा तो उसने थाने पहुंचकर प्रकरण पंजीबद्ध करा दिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।