शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 में रहने वाले एक युवक ने तीन वर्ष की एक मासूम बच्ची के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। जिसे बालिका की माँ ने देख लिया और उसे पकडऩे की कोशिश की तो आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ। इसकी शिकायत पीडि़ता की माँ ने थाने में की। जिस पर पुलिस ने आरोपी नरेश जाटव के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 15 में रहने वाला आरोपी नरेश जाटव कल दोपहर 2:30 बजे अपने घर पर था। उसी समय उसके पड़ौस में रहने वाली एक तीन वर्षीय बालिका वहां खेल रही थी। जिसे आरोपी ने लालच देकर अपने घर में बुला लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। यह घटना बालिका की माँ ने देखी और अपने परिजनों के साथ आरोपी के घर पहुंची तो आरोपी वहां से भाग गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।