शिवपुरी। जिले के दिनारा थाना क्षेत्रान्तर्गत पुराना दिनारा में एक युवती से एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी सरेराह कुटाई कर दी।
जानकारी के अनुसार पुराना दिनारा निवासी युवती दीप्ती रजक पुत्री राजराम अपने घर से दुकान पर जा रही थी। रास्ते में अजय बंजारिया ने बुरी नीयत से हाथ पकड लिया और छेडछाड करने लगा। जब युवती ने छेडछाड का विरोध किया तो आरोपी ने युवती के साथ गालीगलौच करते हुए मारपीट कर दी।
पुलिस ने युवती की रिर्पोट पर आरोपी अजय बंजारिया के खिलाफ धारा 354 294 323 506बी के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।