बैंक में डकैती की योजना, 3 हथियारबंद बदमाश धरे, 2 फरार

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। करैरा थाना पुलिस ने बीती रात्रि करई की पहाड़ी के पास खातीबाबा मंदिर के पीछे स्थित नाले से तीन बदमाश को ग्राम करई में स्थित बैंक में डकैती डालने की योजना बनाते हुए पकड़ लिया। पकडे गए बदमाश 

जबकि दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक 315 बोर की अधिया, एक कट्टा, दो जिंदा राउण्ड, लाठी और सरिये बरामद किये हैं। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ भादवि की धारा 399, 400, 402, 25/27 आ र्स एक्ट सहित 11/13 एमपीडीपी के एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात्रि पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि खातीबाबा मंदिर के पीछे नाले में पांच लोग बैठकर किसी वारदात को अंजाम देने की योजना तैयार कर रहे हैं। 

इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दविश दी। जहां से बदमाश कल्लू उर्फ शिशुपाल लोधी, सोमनाथ उर्फ मुकेश मोगिया, शलीम पुत्र चुन्ने खां को गिर तार कर लिया। जिनके पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किये। वहीं नन्ने खां वहीं लालपत अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने बदमाशों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह ग्राम करई में स्थित बैंक में डकैती डालने की योजना बना रहे थे। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!