बिना एटीएम हो गई 27 हजार की ऑनलाइन शॉपिंग

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर में रहने वाले एक छात्र ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके बैंक खाते से अज्ञात तरीके से किसी ने 27 हजार रूपए की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। पीडि़त छात्र ने इसकी शिकायत बैंक प्रबंधन व कोतवाली में दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक शहर के ठकुरपुरा में रहने वाले छात्र अशोक पुत्र जगदीश नागर ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है कि उसका बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता है। उसके खाते में से किसी अज्ञात ठग ने 2 मार्च को एक के बाद एक 27 हजार रूपए की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। गौर करने वाली बात यह है कि उसने न तो उसका एटीएम बदला और न ही उसके किसी को पासवर्ड बताया इसके बाद भी यह घटना हो गई। पीडि़त ने बैंक प्रबंधन से भी मामले की शिकायत दर्ज कराई है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!