बॉल थाने में गई,हवलदार ने धो दिए तीन बच्चे

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बदरवास थाने के पास किक्रेट खेलना तीन बच्चों को उस समय भारी पड गया जब खेलते समय उनकी बॉल थाना परिसर के अंदर चली गई। बसी इसी बात पर से क्रोधित एक हवलदार ने बच्चों से गाली-गलौच कर मारपीट कर दी। बचाने आए एक युवक को भी हवलदार ने कूट दिया और झूठे केस में फसाने की धमकी तक दे डाली। 

जानकारी के अनुसार बदरवास कस्बे में रहने वाले हरपाल पुत्र ललिता चरण का भतीजा धर्मवीर पुत्र मुनेश किरार अपने साथी धर्मराज पुत्र लालसा किरार व गणेश पुत्र कान्हैराम के साथ गुरूवार की सुबह 9:30 बजे पुलिस थाने के पास मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। 

इसी दौरान गेदं थाना परिसर में चली गई तो थाने में पदस्थ हवलदार रघुवीर सिंह लोधी को यह बात नागवार गुजरी और उसने तीनों बच्चों को पकड़कर गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर दी। इस मारपीट के निशान तीनो बच्चों की पीठ पर स्पस्ट दिखाई दे रहे है। 

बच्चो को हवलदार द्वारा मारपीट करते दे ा स्थानीय निवासी हरपाल ने जब हवलदार से इन बच्चो को पीटने से मना किया तो हवलदार ने हरपाल के साथ अभद्रता की और देख लेने तक की धमकी दे डाली। 

इसके बाद हरपाल तीनो बच्चो को लेकर एसपी शिवपुरी मो.यूसुफ कुर्रेशी के पास लाया उन्होने इस मामले को गंभीरता को लेते हुए पीडि़त बच्चो का मेडिकल कराकर मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!