एसपी का हुआ नरवर में जनसंवाद एव नागरिक अभिनन्दन समारोह

Updesh Awasthee
0
करैरा। अनुबिभाग के नरवर तहसील  में लोडी माता के मंदिर के पास शिवपुरी एस पी यूसुफ कुरैशी एवं उनकी टीम ने चन्दन गड़रिया गिरोह के खात्मे और क्षेत्र को भय मुक्त कराने को लेकर नरवर के नागरिको एव नेताओ और पत्रकारों के द्वारा अभिनंदन समारोह एव जनसंवाद  कार्यक्रम संपन्न हुआ 

नागरिकों ने बस स्टेण्ड एवं गस्त और कई समस्याओं के बारे में अबगत कराया जिसको एस पी यूसुफ  कुरैशी ने जल्द से जल्द समस्याओं को सुलझाने के लिए एस डी ओ पी करैरा एव नरबर थाना प्रभारी को आदेश दिए और जनता से कहा की कोई भी समस्याओं से पीडि़त हो तो खुल कर  बताये जिसका समाधान हो सके पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र रावत ने भी नगर की स्टेट बैंक के पास मोटर साइकल स्टेण्ड की व्यवस्था नही है जिससे रास्ते में जाम लग जाता है। 

 पुराने थाने में मोटरसाइकिल स्टेण्ड लगाने के लिए कहा इसी क्रम में एस पी से सी एम एच ओ पर कार्यवाही की माग करते हुए रेखा कोली ए एन एम ने एस पी कुरैशी से जनसंवाद में शिकायत करते हुए कहा मेरी जान को खतरा है सी एम एच ओ से मुझे चैकिंग के दौरान मुझे गोली मारने की धमकी दी लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई मुझे न्याय दिलाने की गुहार लगाई जिस पर एस पी ने एस डी ओ पी को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए ।

 इस नागरिक अभिनंदन समारोह में नरवर जनपद अध्यक्ष मुकेश खटीक द्वारा एस पी कुरैशी का साल श्रीफल भेट कर अभिनन्दन किया बही सतनबाड़ा महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रीती भार्गव ने ए डी टीम प्रभारी ब्रजमोहन रावत को पुष्प एव साल श्री फल भेट कर अभिनन्दन किया पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेन्द्र रावत द्वारा बेदेन्द्र कुशवाह अमोला थाना प्रभारी का साल श्रीफल भेट कर सभी नागरिकों ने समस्त पुलिस टीम का पुष्प हार पहनाकर स्वागत किया ।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!