तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के मध्य कार्य विभाजन

0
शिवपुरी-एसडीएम शिवपुरी रूपेश उपाध्याय द्वारा तहसीलदार शिवपुरी एवं दो नायब तहसीलदारों के मध्य कार्य विभाजन आदेश जारी किया है। जिसमें उक्त राजस्व अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में पीडीएस माइनिंग, मनरेगा, आंगनवाड़ी एवं स्कूल आदि का निरीक्षण करेंगे।

कार्य विभाजन आदेशानुसार तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट शिवपुरी एल.के.मिश्रा द्वारा तहसील शिवपुरी के कार्यालय प्रमुख की हैसियत से कार्यालय प्रमुख के समस्त कार्य, राजस्व निरीक्षक वृत-2 शिवपुरी के प.ह.तंन 38 से 42 एवं 59 से 78 तक पीठासीन अधिकारी के रूप में न्यायलयीन कार्य एवं प्रशासनिक कार्य, पुलिस थाना सुरवाया एवं सतनवाड़ा के दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 107, 116(3), 151 के प्रकरणों का निराकरण एवं कानून व्यवस्था संबंधी समस्त कार्य, तहसील की आ.का., नायब नाजिर, स्थापना, जमादार माल, आवक-जाबक, सिविल सूट, निर्वाचन, आ र्स लाइसेंस वावत् आवेदन पत्रों की जांच, पी.जी., प्रोटोकॉल तथा अन्य किसी को न सौपी गई शाखा के प्रभारी अधिकारी, तहसील के लोक सूचना अधिकारी, श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर एवं अन्य देवस्थानों की प्रबंधन समिति के सचिव के रूप में कार्य, समय-समय पर सौंपे गए अन्य कार्य संपादित किए जाएंगे।

कानून व्यवस्था संभालेंगें नायब तहसीलदार सुनील प्रभास
नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील शिवपुरी सुनील प्रभास द्वारा राजस्व निरीक्षक वृत-एक सुभाषपुरा के पीठासीन अधिकारी के रूप में न्यायालयीन एवं प्रशासनिक कार्य, पुलिस थाना सुभाषपुरा, गोपालपुर एवं ब हारी के दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 107, 116(3), 151 के प्रकरणों का निराकरण एवं कानून व्यवस्था संबंधी समस्त कार्य, तहसील की नकल शाखा, लोक सेवा गारंटी, जनसुनवाई एवं रिकॉर्ड रूप के प्रभारी अधिकारी, तहसील के सहायक लोक सूचना अधिकारी एवं सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी, श्री भैरोदास महाराज की तपोस्थली एवं खेरे बाले हनुमानजी मंदिर प्रबंधन समिति के सचिव की हैसियत से समस्त कार्य, समय-समय पर सौंपे गए अन्य कार्य, सप्ताह में दो दिन सोमवार एवं शनिवार टप्पा मु यालय सुभाषपुरा पर न्यायालीन कार्य करेंगे तथा शेष दिवसों में तहसील मु यालय पर कार्य संपादित करेंगे।

प्रकरणों के निराकरण के लिए नायब तहसीलदार नीलम परसेडिय़ा को सौंपी
इसी प्रकार नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील शिवपुरी श्रीमती नीलम परसेडिय़ा को राजस्व निरीक्षक वृत-दो शिवपुरी के प.ह.नं. 43 से 58 तक के पीठासीन अधिकारी के रूप में न्यायालयीन एवं प्रशासनिक कार्य, पुलिस थाना सिरसौद के दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 107, 116(3), 151 के प्रकरणों का निराकरण एवं कानून व्यवस्था संबंधी समस्त कार्य, तहसील की बासिल बांकी नवीस, एपीडी, प्रमाण पत्र शाखा एवं पी.जी.सेल के प्रभारी अधिकारी, तहसील के सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी, श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर की व्यवस्थाओं में तहसीलदार की सहायक अधिकारी के रूप में कार्य, समय-समय पर सौंपे गए अन्य कार्यो का दायित्व सौंपा गया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!