शिवपुरी। फरवरी 2016- वर्ष-2015-16 के लिये रिन्यूबल के पश्चात शेष देशी विदेशी मदिरा ग्रुपो को ऊंचे दामों पर ठेका लेने वाले कई व्यवसायी बड़े घाटे के चलते बीच में छोड़कर भाग गये। तो कुछ जब 16 फरवरी से रिन्यूबल तथा 3 मार्च को वर्ष 2016-17 के लिये ठेके होने के बावजूद भी दुकान छोड़ भाग रहे है।
जिसमें बूढ़दा ग्रुप का 23 फरवरी को होने वाला पुर्निष्पादन इसका प्रमाण है। कि शराब ठेकेदारों को किस हद तक इस वर्ष नुकसान उठाना पड़ा है।
वहीं घाटा उठाने वाले दुकान चलाने वालो की हालत यह है कि वह न तो रिन्यूबल में रिस्क उठाना चाहते है न ही नई आबकारी नीति 2016-17 के 3 मार्च को होने वाले टेन्डरो में भाग लेना चाहते है।
वहीं आबकारी विभाग का कहना है कि वर्ष 2016-17 के लिये होने 3 मार्च 2016 को टेन्डरों की पूर्ण तैयारी की जा चुकी है जिसका क्रियान्वयन आबकारी नीति अनुसार निर्धारित कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है।
इस बीच स्थानीय ठेकेदारों में ल बे घाटे के चलते भले ही दिल चस्वी न बची हो, मगर यू.पी. के ठेकेदारों द्वारा समीप जिला होने के नाते अच्छी खासी दिल चस्वी दिखाई जा रही है। देखना होगा की महंगी हो चुकी दुकानों में से वर्ष 2016-17 के लिये कितनी उठ पाती है और कितनी रह जाती है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।