शिवपुरी: शहर पर माहू का अटैक

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जनवरी माह में सरसों कटने के दौरान माहू का प्रकोप हमेशा बढ़ता रहा है, लेकिन इस बार पिछले तीन चार दिन से माहू के बढ़ते प्रकोप ने सारी सीमायें तोड़ दी हैं। 

इनका प्रकोप इस हद तक है कि सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है और वाहन चालन में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग बताते हैं कि अचानक माहू का प्रकोप बारिश की संभावना के कारण तथा बादल होने से बढ़ा है। 

यूं तो माहू का प्रकोप पिछले लगभग एक माह से चल रहा है, लेकिन पिछले तीन दिनों से माहू की सं या में तेजी से इजाफा हुआ है। कपड़ों पर हजारों की सं या में माहू चिपकी हुई नजर आती है। माहू के कारण बाजार में खाना पीना भी मुश्किल हो गया हैं। 

क्योंकि खानपान की बस्तुओं पर तमाम प्रयासों के बाद भी हजारों की सं या में माहू चिपक रही हैं। इससे चाट, चाय और फलों के रसों की बिक्री में भी कमी आई है। माहू के कारण बिना चश्मा लगाये दुपहिया वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। 

माहू का आतंक इतना अधिक हैं कि घरों से निकलने में भी दिन में लोगों की दिलचस्पी कम होती जा रही है और अत्याधिक काम पडऩे पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। बुजुर्ग बताते हैं कि माहू का यह प्रकोप लगभग 10-15 दिन तक चलने की आशंका है। 

यह प्रकोप अचानक क्यों बढ़ा? इसके विषय में उनका कहना है कि पिछले दो तीन दिन से शहर में बादलों ने डेरा डाल दिया है और उमस का बातावरण बन गया है। गर्मी पडऩे के कारण ही माहू की सं या में वेतहाशा वृद्धि हुई है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!