भाई ने किया बहन का बलात्कार

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के लुधावली में विगत दिवस एक बालिका के साथ उसके ममेरे भाई ने हवाई पट्टी के पीछे स्थित एक नाले में  बलात्कार कर दिया। 

बताया गया है कि  उसे जानसे मारने की धमकी देकर वहां से भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506, 3/4 पीसी एसओ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय बालिका के माता पिता का देहांत होने के बाद वह लुधावली में अपने बुआ फूफा के यहां रह रही थी। बीती 10 फरवरी को शाम 5 बजे हवाई पट्टी के पास काम कर रहे अपने बुआ फूफा को बालिका खाना लेकर जा रही थी।

 तभी रास्ते में उसे उसके ममेरे भाई टिंकू आदिवासी ने रोक लिया और उसे हवाई पट्टी के पीछे एक स्थित एक पुलिया के नीचे ले गया जहां उसके साथ उसने बलात्कार कर दिया। जब पीडि़ता ने आरोपी की शिकायत करने के लिए कहा तो वह उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़ा हुआ। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!