शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र में विगत दिवस कक्षा 9 में पढऩे वाले एक छात्र ने अपने मित्र को घर बुलाकर उसके साथ बलात्कार कर दिया। उक्त पीडि़त बालक अपने नाबालिग मित्र के घर कॉपी लेने गया था तभी आरोपी बालक ने यह घटना घटित कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 377, 511 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोन्हर का रहने वाला 16 वर्षीय पीडि़त बालक कालीपहाड़ी के रहने वाले 16 वर्षीय आरोपी बालक के घर विगत दिवस कॉपी लेने के लिए गया था।
जहां आरोपी ने उसे घर में बुला लिया और दरबाजे की कुंदी लगा कर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य कर दिया। पीडि़त बालक ने उक्त घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी तो परिजनों ने थाने पहुंचकर प्रकरण पंजीबद्ध करा दिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।