मुख्यमंत्री आवास योजना: पटवारी घूस मांगते हैं,ग्रामीणो ने सौपा ज्ञापन

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री आवास के भूखण्ड आवंटन के मामले में इन दिनों कोलारस जनपद की ग्राम पंचायत रूहानी में पटवारी द्वारा हितग्राहियों से भू-खण्ड आवंटन के नाम पर जमकर अवैध वसूली की जा रही है। 

यह आरोप ग्रामीणजनों ने लिखित रूप से एसडीएम कोलारस को की है जिसमें ग्रामीणों ने पटवारी को रिश्वत रूपी राशि नहीं दी तो उन्हें भू-खण्ड के आवंटन नहीं किए गए। इस मामले में प्रशासन से उचित कार्यवाही की मांग की गई है। 

ग्राम पंचायत रूहानी के ग्रामीणजनों सुरेश धाकड़, धनीराम, अशोक यादव, अमर सिंह, उदयराज, गोपाल, शिशुपाल, पीतम, प्रानसिंह धाकड़, बृजमोहन आदि ने एसडीएम कोलारस को की शिकायत में बताया कि उन्हें मु यमंत्री आवास के भू-खण्डों का आवंटन किया गया है।

 इसके लिए इन सभी ग्रामीणजनों ने बकायदा ग्राम पंचायत रूहानी के सरपंच महेन्द्र यादव को आवेदन भी दिए जिस पर पटवारी द्वारा अब तक भू-खण्ड आवंटित नहीं किए गए। ग्रामवासियों ने बताया कि डेहरवारा बैंक में कई वर्षों बाद मु यमंत्री आवास का बजट आया है जिससे हितग्राहियों को वास्तविक लाभ मिलना चाहिए। 

लेकिन यहां हितग्राहियों के भू-खण्ड आवंटन पर हस्ताक्षर के नाम पर पटवारी अवैध वसूली के रूप में रिश्वत मांग रहे है 3500 रूपये की रिश्वत रूपी राशि ना देने पर हितग्राहियों को योजना से वंचित किया जा रहा है। 

ग्रामीणों ने एसडीएम से मांग की है कि मामले की जांच की जाए तो हकीकत सामने आ जाएगी, इसके पूर्व ग्रामीणें के आवंटित भू-खण्ड के दस्तावेजों पर पटवारी हस्ताक्षर करें अन्यथा पटवारी को हल्के के प्रभार से हटाया जावे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!