न्याय की आस लगा रही बलात्कार पीडि़ता, खुले में घूम रहा आरोपी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी- पुलिस की कार्यवाही पर सवालिया निशान एक बलात्कार पीडि़ता ने लगाया है। इस महिला ने देवउत्थान एकादशी से दो दिन पूर्व बलात्कार की घटना के मामले में बीती 14 जनवरी को पुलिस थाना सिरसौद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 376 व हरिजन एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध भी कर लिया लेकिन पीडि़ता का आरोप है कि घटना के बाद से आज दिनांक तक आरोपी खुले में घूम रहा है। आरोपी पेशे से शिक्षक है और वह पुलिस के सामने आरोपी बनने के बाद भी मौजूद है बाबजूद इसके अब तक आरोपी को गिर तार नहीं किया गया जिससे पीडि़ता भयभीत है। इस मामले में पीडि़ता ने पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन सौंपा इसके बाद भी आज तक आरोपी की गिर तारी नहीं हो सकी है। 

पुलिस थाना सिरसौद में दिनांक 14 जनवरी 2016 को दर्ज बलात्कार पीडि़ता शरबती बाई (परिवर्तित नाम) उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम लालगढ़ सिरसौद हाल निवासी लालमाटी शिवपुरी के अनुसार शराबती द्वारा जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया था जो 1287/15 दिनांक 22/22/15 पर दर्ज होकर थाना सिरसौद जांच बाबत पहुंचा। यहां जांच में फरियादी शराबती बाई व उसके पति ने आरोपी शिक्षक मोहर सिंह पुत्र खच्चू रावत निवासी ग्राम लालगढ़ सिरसौद हाल निवासी श्रीराम कॉलोनी शिवपुरी पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए बताया कि फरियादी महिला तीन माह पूर्व ग्राम लालगढ़ में मोहरसिंह शिक्षक के ग्राम लालगढ़ स्थित खेत पर मजदूरी से टमाटर तोडऩे के लिए रोज सुबह जाती थी और सायं को वापिस आती थी इसी बीच देवठान के दो दिन पूर्व रविवार को जब शरबती खेत पर टमाटर तोड़ रही थी कि तभी आरोपी मोहर सिंह ने दिन के 12 बजे प्रार्थिया को खेत पर बने कमरे में पानी पीने गई तो मोहन सिंह ने कमरे के अंदर से बंद कर प्रार्थिया के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया और पुलिस में ना जाने को लेकर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के डरी भयभीत शराबती ने हि मत दिखाकर 14 जनवरी को थाना सिरसौद में आरोपी मोहर सिंह के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कराया जिस पर पुलिस ने धारा 376 व हरिजन एक्ट के तहत आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज कर जांच में ले लिया। लेकिन इस रिपोर्ट के बाद आज दिनांक तक आरोपी की गिर तारी नहीं की गई। इससे पीडि़त परिजन भयभीत है इसके अलावा शराबती व उसके पति ने पुलिस अधीक्षक को भी आवेदन दिया लेकिन आरोपी खुले में घूम रहा है। ऐसे में पीडि़त परिवार ने अब पुलिस से अपनी जान-माल की रक्षा करते हुए आरोपी को शीघ्र गिर तार करने की मांग की है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!