शिवपुरी। गुरू गोरख नाथ मंदिर के निर्माणधीन कुण्ड में आज खुदाई के दौरान भगवान हनुमान जी की प्रतिमा एवं जॉर्ज वाशिंगटन के सिक्के व दो चांदी के सिक्के मिले हैं। इन सिक्कों को जिला प्रशासन ने अपने कब्जे में कर लिया हैं।
जानकारी के अनुसार पिछले एक माह से गुरू गोरखनाथ मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। इस निर्माण कार्य के समय आज गुरू गोरखनाथ मंदिर में बने एक कुण्ड की जब मजदूरों द्वारा खुदाई की जा रही थी।
तभी कुछ मिट्टी के सांचे व एक तामे की भगवान हुमान जी की प्रतिमा के साथ-साथ दो चांदी के सिक्के व पांच जॉर्ज वाशिंगटन के सिक्के मिले इन सिक्कों को प्रशासन ने अपने कब्जे में कर इनकी जांच कराने की बात कहीं हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।