शिवपुरी। ऊँ नम: शिवाय मिशन द्वारा सर्वमानव कल्याण के लिए प्रारंभ किये जा रहे पार्थिव शिविलिंगों का निर्माण एवं पूजन के साथ शिवमहापुरा का सातवां आयोजन 1 मार्च से प्रारंभ होने जा रहा हैं।
यह धार्मिक आयोजन पंडि़त रामेश्वर दयाल शर्मा एवं राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता ब्रजभूषण महाराज वृन्दावन धाम के सानिध्य में विधि विधान के साथ संपन्न कराया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम की जानकारी ऊँ नम: शिवाय मिशन की जानकारी मिशन के अध्यक्ष दामोदर राठौर ने देते हुए बताया कि शिवपुराण के अनुसार कलयुग में पार्थिव लिंग श्रेष्ठ है। इसके पूजन एवं पूजक को धन एवं आयु की वृद्धि होती हैं।
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महाशिवपुराण और पार्थिव शिवलिंग निर्माण का सातवां आयोजन हैं जो 1 मार्च मंगलवार से 7 मार्च सोमवार तक जारी रहेगा और साथ ही जिले में हुई अल्प वर्षा को देखते हुए सर्वमान्य कल्याण के लिए इस आयोजन में वर्षायोग के लिए विशेष अनुष्ठानों का भी आयोजन किया जाएगा।
यह आयोजन ऊँ नम: शिवाय मिशन के शिवलोक बारह ज्योर्तिलिंग मंदिर निर्माण स्थल एबी रोड़ शिवपुरी पर संपन्न होगा। जो शिवभक्त इस आयोजन में यजमान बनकर धर्मलाभ प्राप्त करना चाहते हैं वह ऊँ नम:शिवाय मिशन में पहुंचकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।