शिवपुरी। जिले के दो अलग-अलग स्थानों से अज्ञात चोरों ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से मोटरसाइकिल चोरों के खिलाफ धारा 379 का प्रकरण दर्ज कर लिया हैं।
जानकारी के अनुसार करैरा थाना क्षेत्र के चंद्रभान पुत्र बद्री प्रसाद की मोटरसाइकिल चुरा ली। वहीं बदरवास थाना क्षेत्र के बडोखरा निवासी गुलाब पुत्र काशीराम धाकड़ रविवार को बदरवास अपने काम से आए थे।
तभी सड़क पर वह अपनी मोटरसाइकिल रखकर चले गए तभी अज्ञात चोरों ने उनकी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 एमए 0676 को चुराकर ले गए। पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।