शिवपुरी: एएनएम नर्स के साथ पंचायत सचिव ने किया बलात्कार

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम गूगरी स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ एक एएनएम के साथ हि मतपुर पंचायत के सचिव प्रभुदयाल तिवारी ने उसके शासकीय क्वॉटर में घुसकर बलात्कार कर दिया। 

घटना के बाद पीडि़ता द्वारा शोर मचाया गया तो ग्रामीण एकत्रित हो गए। जिन्हें देखकर आरोपी घबराहट में अपना मोबाईल वहीं छोड़ गया। जिसे पीडि़ता ने पुलिस को सौंप दिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 का प्रकरण दर्ज कर लिया है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दतिया की रहने वाली एएनएम शशि गुप्ता (परिवर्तित नाम) ग्राम गूगरीपुरा के उप स्वास्थ केन्द्र में पदस्थ है। कल सुबह वह अपने क्वार्टर से स्वास्थ केन्द्र जाने के लिए बस स्टेण्ड पहुंची जहां उसे हि मतपुर में पंचायत सचिव के पद पर पदस्थ आरोपी प्रभुदयाल आ गया।

पंचायत संचिव ने एएनएम शशि से कहा कि  वह उसे उसके कार्यालय तक पहुंचा देगा आरोपी की बातों में आकर पीडि़ता उसकी बाईक पर बैठ गई जहां आरोपी उसे उसके कार्यालय तक छोड़ गया। 

शाम करीब 7 बजे आरोपी फिर पीडि़ता के पास पहुंचा और उसे अपनी बाईक पर बैठाकर घर छोडऩे के लिए वहां से निकल गया। शाम करीब 7:30 बजे दोनों पीडि़ता के शासकीय क्वार्टर में पहुंचे जहां आरोपी ने उसे कमरे में बंद कर उसके साथ बलात्कार कर दिया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!