अवतार मेहेर बाबा जन्म महोत्सव पर होगें 2 दिवसीय कार्यक्रम

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। विश्व आध्यात्मिक संस्थान के तत्वाधान में मनाया जाने वाला अवतार मेहेर बाबा जन्मोत्सव का भव्य आयोजन आज 24 व कल 25 फरवरी को स्थानीय मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला पर किया जा रहा है। 

इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में 24 फरवरी को मध्याह्न 5 से 6 बजे सत्संग वार्ता (प्रवचन), सायं 6 से 7 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम, रात्रि 7 से प्रार्थना एवं सर्वधर्म सभा का आयोजन व रात्रि 8:30 बजे भजन, ध्यान, रात्रि जागरण होगा।

 इसके अलावा 25 फरवरी को प्रात: 5 बजे अवतार मेहेर बाबा का जन्मोत्सव मनाया जाएगा, प्रात: 8:30 बजे से 9:30 बजे स्वलपाहार व प्रात: 9:30 बजे से अवतार मेहेर बाबा का भव्य शोभा यात्रा नगर में निकाली जाएगी। 

इसके अलावा दोप.12 बजे से भण्डारा प्रसादी का वितरण होगा। कार्यक्रम में अधिक से अधिक सं या में धर्मप्रेमीजनों से अवतार मेहेर बाबा जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित होने का आग्रह विश्व आध्यात्मिक संस्थान जिला शिवपुरी द्वारा किया गया। 
                                
अंतिम अवतार के रूप में अवतरित हुए मेहेर बाबा 
अवतार मेहेर बाबा के जन्मोत्सव पर प्रकाश डालते हुए विश्व आध्यात्मिक गुरू डॉ.रघुवीर सिंह गौर ने बताया कि ब्रहाण्ड में इस कालखण्ड के अंतिम अवतार के रूप में मेहेर बाबा हमारे बीच 25 फरवरी 1894 को अवतरित हुए, इस अवतार काल में उन्होनें उपदेश नहीं, नया धर्म नहीं अपितु आत्म जागृति को अपने अवतारिक काल का मु य लक्ष्य बनाया।

 जिसके लिए उन्होंने प्रेम, आज्ञाकारिता और आत्मसमर्पण को ईश प्राप्ति का प्रमुख उपाय बताया। 31 जनवरी 1969 को प्रियतम प्रभु मेहेर बाबा ने अपने साकार स्वरूप को हमारे बीच से उठा लिया। 

अब संसार में हजारों, लाखों बाबा प्रेमी अहमदनगर से 6 किमी दूर मेहेराबाद में उनकी समाधि स्थल पर हर वर्ष अपना मस्तक टेकने उपस्थित होते है। शरीर छोडऩे के बाद भी लोगों के हृदयों को ईश्वरीय प्रेम से जागृत करने का उनका मौन कार्य आज भी जारी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!