गैंग को खत्म करने के लिए कर्मण्यावाधिकारस्ते मां फलेषु कदाचन: की तर्ज पर चली पुलिस:एसपी कुर्रेशी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी-डकैतों के साए में जीने वाले रेवाड़ीयों ने अंचल को डकैत विहीन बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पुलिस अधीक्षक शिवपुरी सहित उनकी एडी टीम के कार्यों की प्रशंसा की और उनका अभिनंदन समारोह स्थानीय पोहरी वायपास स्थित पुलिस क युनिटी हॉल में रखा गया। 

यहां जिला पशुपालक संघ अध्यक्ष नीरज सिंह रावत एवं पाली,नागौर,जोधपुर,अजमेर (राजस्थान) से पधारे बीजाराम रेवाड़ी जोधपुर, गनपतराम जाट नागौर, दयालराम देवासी पाली व जेपाराम गुर्जर पाल राजस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित स मान समारोह में पुलिस अधीक्षक मो.युसूफ कुर्रेशी का माल्यार्पण कर, श्रीफल, साफा, तलवार भेंट करते हुए स्मृति चिह्न प्रदान कर स मान किया तो वहीं डकैत चंदन गड़गिरया को मार गिराने व डकैत चंदा गड़रिया को जिंदा पकडऩे वाली समस्त एडी टीम का माल्यार्पण, श्रीफल, तलवार व साफा एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स मान किया गया।

 कार्यक्रम में पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे, भाजपा नेता भरत अग्रवाल,  सहित राजस्थान व अन्य जिलों से पधारे मूलाराम जाट, डिगाराम रेवाड़ी, खेपाराम गुर्जर पाली, गणपतराम जाट नागौर, छोकेराम जाट, सीताराम रेवाड़ी, दयाल रेवाड़ी, रामअवतार जाट, अवतार सिंह गुर्जर, मानक व अन्य गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण एवं पुलिस बल मौजूद था। 
                                 
अपहृत सीताराम ने सुनाई अपनी व्यथा
कार्यक्रम में डकैत चंदन गड़गिरया द्वारा अपहृत किए गए सीताराम जाट ने अपनी व्यथा कार्यक्रम में मंच से सुनाई और पुलिस के अथक प्रयासों को सराहा जिससे वह डकैतों के चंगुल से बिना कोई फिरौती दिए सकुशल वापिस आ सका। 

यह सब एसपी श्री कर्रेशी व उनकी टीम ने डकैत चंदन से मुठभेड़ के दौरान सीताराम को वापस छुड़ाया और चंदन को मार गिराने के बाद चंदा को जिन्दा पकड़कर अंचल को डकैत विहीन कर दिया। 
                           
कर्मण्यावाधिकारस्ते पर चलती है पुलिस : एसपी
कार्यक्रम में एसपी मो.युसूफ कुर्रेशी ने कहा कि पुलिस श्रीमद् भागवत गीता के श्लोक कर्मण्यावाधिकारस्ते मां फलेषु कदाचन: की तर्ज पर काम करती है हमें डकैत की लोकेशन मिलती और हम काम पर चल निकलते अब उसका परिणाम क्या होगा, यह हमारे कर्म पर निर्भर करता। 

इसके अलावा आमजन व ग्रामीणों सहित अन्य लेागों से पुलिस को मदद मिली और डकैत चंदन को अल्प समय में ही मार गिराया जबकि उसके अन्य साथियों को पकड़ लिया गया। अभी भी कुछेक डकैतों के होने की सुगबुगाहट है लेकिन हम विश्वास दिलाते है कि इस तरह के किसी भी गिरोह को शिवपुरी जिले में पनपने नहीं दिया जाएगा। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!