शिवपुरी। शुक्रवार को स्कूल शिक्षा विभाग ने डीईओ परमजीत सिहं गिल और डीपीसी शिरोमणि दुबे का निलंबन आदेश बहाल कर दिया। शिक्षा मंत्री पारस जैन ने जिले के दौरे के दौरान एक स्कूली छात्रा के बेहोश होकर गिरने के मामले में दोनों को निलंबित कर दिया था।
1 जनवरी को स्कूल शिक्षा विभाग पर सचिव आरके डेकाडे ने छात्रावास अधीक्षक रेखा, डीपीसी, शिरोमणि दुबे और जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत सिंह गिल को जांच संस्थित करते हुए बहाल कर दिया। इस मामले में जहां डीईओ हाईकोर्ट से स्टे लेकर आए थे वहीं डीपीसी ने कभी अपना निलंबन स्वीकार किया ही नहीं था। वे लगातार काम कर रहे थे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।